Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon has slowed down in these states including Madhya Pradesh, Heavy rain alert for these states

Weather Update News : राजधानी दिल्ली में बुधवार तड़के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मौसम फिर गर्म और उमसभरा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। दूसरी ओर पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है, जबकि IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी दी है।

 

मध्य प्रदेश में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। अब तक राज्य में सामान्य से करीब 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इसका असर कई जिलों में साफ दिख रहा है। प्रदेश के 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। लेकिन आज कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इंदौर में पिछले एक हफ्ते से बारिश थमी हुई है, जिसके कारण तापमान और उमस में बढ़ोतरी हुई है।

ALSO READ: Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश पर लगा ब्रेक, इन राज्‍यों में बढ़ा तापमान, जानें देशभर का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और तेज गर्मी बनी हुई है। 

 

इन राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसके कारण मानसून को भी रफ्तार मिल गई। ऐसे में मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ कमजोर, दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, यहां हो रही मूसलाधार बारिश

कैसा है जम्मू-कश्मीर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश का दायरा 18 जुलाई से बढ़ेगा। इस दौरान राज्य में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश होने के आसार हैं। दूसरी ओर पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

 

मौसम की पल-पल की लाइव रिपोर्ट और अपने जिले के सटीक पूर्वानुमान के लिए हमारे साथ बने रहें।