
Sonam Wangchuk Protest : जंतर मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जगन्नाथ रथयात्रा संबंधी ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनसे एक बार दिल्ली के जंतर मंतर पर आने की अपील की। ALSO READ: 'आपने देश की अंतरात्मा जगा दी, अब अनशन खत्म कीजिए'— शशि थरूर की सोनम वांगचुक से भावुक अपील
कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर धर्मेंद्र प्रधान का जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने संबंधी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि महोदय, एक बार दिल्ली जंतर मंतर भी चले आइए। अन्यथा इस्तीफा दे दीजिए।
महोदय,
एक बार दिल्ली जंतर मंतर भी चले आइएअन्यथा इस्तीफा दे दीजिए। https://t.co/i3buHXSDJP
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 16, 2026
सीजेपी ने दावा किया कि सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है, पर सरकार में बैठे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का भी आह्वान किया है।
वांगचुक की संसद मार्च में शामिल होने की अपील
सोनम वांगचुक NEET अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ नहीं हूं, लेकिन मेरी हालत इतनी भी खराब नहीं है।
मुझसे अपना अनशन तोड़ने की अपील करने के बजाय, कृपया 20 जुलाई को संसद तक होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में मेरे साथ शामिल हों।
I’m Not in good shape but not so bad either…
Rather than asking me to break my fast please join me on 20th July… Peaceful March to the Parliament.#cockroachjanataparty #jantarmantar #cjpprotest #chalosansad pic.twitter.com/QZ6VyxVMAR— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 15, 2026
वांगचुक से मिलेंगे केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जंतर मंतर जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल के दौरे से पहले जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आम आदमी पार्टी सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की उसकी मांग का समर्थन करती है।

