18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत गंभीर, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला

sonam wangchuk on hunger strike

दिल्ली के जंतर मंतर पर 18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ती जा रही है। नीट मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े सोनम वांगचुक का वजन 8.5 किलो घट चुका है। अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों द्वारा अनशन समाप्त करने की अपील का उन पर कोई असर नहीं हुआ है। ALSO READ: सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

 

अनशन खत्म कराने को लेकर PIL 

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक के लिए मेडिकल सहायता की व्यवस्था की जाए और जबरन खाना खिलाकर उनका अनशन खत्म किया जाए। याचिका में कहा गया है कि अगर सोनम वांगचुक मर गए तो यह देश और दुनिया के लिए बेहद शर्मनाक बात होगी।

 

राकेश कुमार सैनी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि उनका साढ़े 8 किलो वजन घट चुका है। ऐसे में दो दिन के अंदर उनकी मौत हो सकती है। ALSO READ: Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

सोनम वांगचुक से मिलीं स्वरा भास्कर

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मंगलवार को अनशन स्थल पर सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी। वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुईं और वांगचुक का समर्थन किया। 

 

एक्ट्रेस ने इस मुलाकात की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो के साथ स्वरा ने लिखा- हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका शुक्रिया। लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभल देओल, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य समेत कई दिग्गज सोम वांगचुक का समर्थन कर चुके हैं। 

 

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 26 जून से ही कॉकरोच जनता पार्टी के मंच तले अनशन कर रहे हैं। इस वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है।