Weather Update : उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ कमजोर, दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, यहां हो रही मूसलाधार बारिश

Southwest monsoon weakens in North India, heat rises in Delhi-NCR, while torrential rain lashes this region

Weather Update News : उत्तर भारत में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में किसी मजबूत मौसमी सिस्टम (कम दबाव का क्षेत्र) के सक्रिय न होने के कारण मानसूनी हवाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जिससे उत्तर भारत में बारिश की कमी दर्ज की गई है। हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और वहां मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान

उत्तर भारत में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में किसी मजबूत मौसमी सिस्टम (कम दबाव का क्षेत्र) के सक्रिय न होने के कारण मानसूनी हवाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जिससे उत्तर भारत में बारिश की कमी दर्ज की गई है। हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

ALSO READ: Weather Update: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में 400 सड़कें बंद, सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रें क्षतिग्रस्त

अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों और पश्चिम-मध्य तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहने की संभावना है। दूसरी ओर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 से 15 जुलाई के बीच हीटवेव की आशंका है। साथ ही ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमसभरा मौसम बने रहने का अनुमान है।

यहां हो रही मूसलाधार बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत में 15-16 जुलाई के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और वहां मूसलाधार बारिश हो रही है।

इन राज्‍योंं में बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्यत: साफ रहेगा हालांकि शाम या रात में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कैसा है मुंबई का हाल? जानें देशभर का मौसम

इंदौर में आज का अधिकतम तापमान लगभग 34° C और न्यूनतम तापमान 24° C के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में इंदौर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। राजस्थान में फिलहाल 14 जुलाई को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कोई बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली से मुंबई तक बारिश का कहर, 23 राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 14 से 17 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। 18 और 19 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 17 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश होगी। झारखंड में 14 से 17 जुलाई तक भारी बारिश होगी।