
Top News 14 July : हार्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे यूएई के 2 जहाजों पर हमला, ट्रंप ने ईरान की सेना पूरी तरह ध्वस्त, कच्चे तेल 85 डॉलर के करीब, उत्तर भारत में कमजोर हुआ मानसून, 900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा निकली। 14 जुलाई की बड़ी खबरें :
हार्मुज में तेल टैंकरों पर ईरान का हमला
हार्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे यूएई के 2 जहाजों पर ईरान का हमला कर दिया। इस हमले में 1 भारतीय की मौत, चालक दल के 8 सदस्य घायल हो गए। घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। अमेरिका ने भी ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए और समुद्री नाकेबंदी शुरू कर दी। ALSO READ: Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव
ईरान की सेना पूरी तरह ध्वस्त : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और उस पर बहुत भारी हमले किए जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि हाल ही में एक समझौता हुआ था, लेकिन तेहरान ने उसे तुरंत तोड़ दिया। क्योंकि उन्हें इसमें कुछ पसंद नहीं आया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। ब्रेट क्रूड 84.23 डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड की कीमत 79.27 डॉलर प्रति बैरल हुई। इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 74.37 डॉलर प्रति बैरल था।
उत्तर भारत में मानसून कमजोर
उत्तर भारत में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और वहां मूसलाधार बारिश हो रही है।
900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा
मध्यप्रदेश के धार जिले से मिली 12वीं शताब्दी की एक प्राचीन प्रतिमा को लेकर सदियों पुरानी मान्यता अब बदल गई है। खबरों के मुताबिक जिस देवी की मूर्ति को अब तक विद्वान और शोधकर्ता मां सरस्वती की प्रतिमा मानते आ रहे थे, उसकी नई पहचान देवी गायत्री के रूप में हुई है। लाल बलुआ पत्थर से बनी इस दुर्लभ प्रतिमा की डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और हाई-रिजॉल्यूशन 3D मैपिंग के जरिए पुरातत्व विशेषज्ञों ने इसके छिपे हुए प्रतीकों को समझा। ALSO READ: 900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

