Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

rain update 8 july

उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जुलाई को अगले 10 घंटे के दौरान देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ALSO READ: Strait of Hormuz Crisis : तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा, होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, कंटेनर जहाज पर भी हमला

इन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

 

IMD ने बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और जलभराव जैसी स्थिति को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ALSO READ: Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के जिलों में IMD ने मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम और 20 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है।