
Latest News Today Live Updates in Hindi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। पल पल की जानकारी…
दतिया में राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। वे इस बात का विरोध कर रहे थे कि BJP ने उन्हें आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं दिया। इस घटना में लोगों के घायल होने की खबर है। ALSO READ: दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा, 'चढ़ावे की चोरी… अपने आप में शर्म की बात है। राम मंदिर में ऐसी घटना का होना हमारे लिए सिर्फ अफसोस की बात नहीं है। हमें इससे शर्मिंदगी भी महसूस हो रही है। यह सिस्टम से जुड़ा मामला है। मुझे पूरा भरोसा है कि सिस्टम में सुधार होगा और ऐसी घटनाएँ दोबारा नहीं होंगी।'
-विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया।
Speaking at the Commissioning Ceremony of “INS Mahendragiri” in Visakhapatnam. https://t.co/1Z8SM7QDsp
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 11, 2026
-महेंद्रगिरि में उन्नत स्टील्थ विशेषताएं, रडार से बचने की क्षमता और उच्च स्तर का ऑटोमेशन शामिल है। यह युद्धपोत आधुनिक स्वदेशी हथियारों, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों से लैस है।

