
BANvsZIM जिम्बाब्वे ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी दक्षिण एशियाई देश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज जीत है। पहले एकदिवसीय मैच में एक लो स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 141 रनों का बचाव करते हुए भी जिम्बाब्वे 25 रनों से जीत गया था। दूसरा एकदिवसीय मैच भी बहुत कुछ उस पटकथा पर चला।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और जिम्बाब्वे को एक समय गेंदबाजों ने 37वें ओवर में 148 रनों पर 6 विकेट गिरा दिए। लेकिन अगले 12 ओवर में जिम्बाब्वे ने लगभग 100 रन बना लिए और विकेट भी नहीं खोया। सैम करन के भाई बेन करन ने अपना नाबाद शतक जड़ा और ब्रैड इवांस ने नाबाद अर्धशतक ।
CENTURY for BEN CURRAN The Harare Sports Club crowd erupts! His second ODI hundred and a brilliant one while Zimbabwe have been staring down the barrel.
What an innings pic.twitter.com/x65Vqtskj5
— Adam Theo (@AdamTheofilatos) July 9, 2026
जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत तेज रही लेकिन 25 ओवर के बाद वह विकेट गंवाती रही। जब टीम का छठवां विकेट गिरा तब भी उसको 8 ओवर में 40 रनों की दरकार थी लेकिन बांग्लादेश एक बार फिर लक्ष्य के पास पहुंचकर मैच हार गई।
इससे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान रिचर्ड नगवारा की कप्तानी में टीम ने बांग्लादेश को टेस्ट मैच में भी एतिहासिक हार दी थी।

