
पिछली बार की तरह इस बार भी फ्रांस की मोरोक्को पर जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे भड़के। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के मुताबिक पेरिस और आस पास के इलाकों में मोरोक्को से आए प्रवासियों को हार पची नहीं और उन्होंने तोड़ फोड़ को हथियार बनाया। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर प्रवासी अवैध है। सोशल मीडिया पर वी़डियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रुमानी शहर पेरिस दंगो की आग में झुलस रहा है।
फ्रांस में मूल निवासी जब अपने देश की FIFA में क्वाटर फाइनल में जीत पर जश्न मनाना चाहते थे तभी उनके देश में बसी मजहबी विचारधारा एक बाहरी देश की हार पर पेरिस को फूंक रही है।
यही France का डर भी था-
फ्रांस जीते तो मोरक्को की हार पर पेरिस जला रहा है और अगर फ्रांस हारता तो मोरक्को… pic.twitter.com/QceoaGqg4K
— Baliyan (@Baliyan_x) July 10, 2026
BREAKING: Moroccan migrants are rioting in Paris after losing 2-0 to France in the World Cup knockouts.pic.twitter.com/xAWaOWohuL
— Megh Updates ™ (@MeghUpdates) July 10, 2026
Edgeware road in London is a war zone tonight as Muslims riot over a world cup football game, 5000km away, between France and Morocco.
Make DIEversity make sense? https://t.co/w64qSC73oF pic.twitter.com/b9t3vKEnVJ
— Tommy Robinson (@TRobinsonNewEra) July 9, 2026
काइलियन एमबाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी किक चूकने के बाद शानदार वापसी करके एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे फ्रांस ने गुरुवार को विश्वकप फुटबॉल के पहले क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।फ्रांस की तरफ से ओस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल किया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम में से किसी एक से होगा।
एमबाप्पे का 60वें मिनट में किया गया गोल उनके विश्व कप करियर का 20वां गोल था, जिससे वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए। डेम्बेले ने 66वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल किया।कतर में 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था। फ्रांस अब लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में खेलने वाला तीसरा देश बनने की राह पर है।
एमबाप्पे ने इस साल के विश्व कप में अपना आठवां गोल करने के बाद अपनी बाहें फैलाकर चारों ओर चक्कर लगाया। बाद में चोट लगने की आशंका के चलते मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने स्टेडियम में मौजूद फ्रांस के प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस स्टार स्ट्राइकर के दाहिने टखने में चोट गई थी।
मोरक्को के डिफेंडर ने एमबाप्पे को जोरदार टक्कर मारी थी जिसके लगभग 13 मिनट बाद, 76वें मिनट में वह मैदान पर गिर पड़े और एक मिनट बाद ही उन्हें दूसरे खिलाड़ी से बदल दिया गया। बेंच पर पहुंचकर उन्होंने अपने दाहिने टखने पर बर्फ की पट्टी लगा रखी थी लेकिन मैच समाप्त के बाद उन्होंने अपने दोनों जूते पहने और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़े।
मोरक्को के गेंद को क्लियर करने में नाकाम रहने के बाद एमबाप्पे ने दूर वाले पोस्ट के ठीक अंदर सटीक शॉट लगाकर अपना गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के ठीक बाहर गेंद हासिल की और फिर कुछ कदम आगे बढ़कर उसे नेट में डाल दिया। उन्होंने दोनों हाथ फैलाए और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए साइडलाइन की ओर दौड़ पड़े।
फ्रांस ने दूसरा गोल तब किया जब एमबाप्पे ने पास लिया और उसे वापस डेम्बेले की तरफ भेजा। एमबाप्पे आगे बढ़ते रहे और डिफेंडर भी उनके साथ चले गए। इससे डेम्बेले को गोल करने का मौका मिल गया।

