
Weather Update News : मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। मुंबई में कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश के बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। लेकिन 4 दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश का असर आज भी पश्चिम रेलवे की पटरियों पर साफ दिखाई दे रहा है। आईएमडी आज शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। इस महीने के पहले सप्ताह में मुंबई और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं हुई थीं।
कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। मुंबई में कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश के बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से मुंबई तक बारिश का कहर, 23 राज्यों में IMD का अलर्ट
लेकिन 4 दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश का असर आज भी पश्चिम रेलवे की पटरियों पर साफ दिखाई दे रहा है। आईएमडी आज शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। इस महीने के पहले सप्ताह में मुंबई और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं हुई थीं।
दिल्ली में यलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं, इसलिए राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद कल भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के पटना, किशनगंज, गया, कटिहार, सारण, भागलपुर, भोजपुर, सहरसा, वैशाली, सुपौल, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, बक्सर, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट है।
उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है।
केरल के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि 11 जुलाई से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में लगभग एक हफ्ते तक बारिश के सिलसिले में थोड़ी कमी आने की संभावना है। केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के कारण आईएमडी ने बृहस्पतिवार को राज्य के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया, जिनमें मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। शिमला मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर 15 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।
इंदौर में यशवंत सागर का बढ़ा जल स्तर
पश्चिमी इंदौर के एक बड़े हिस्से को प्रतिदिन 5 एमएलडी पानी सप्लाई करने वाले प्रमुख जलाशय यशवंत सागर के जलस्तर में अब काफी तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस जलाशय में पानी का स्तर अब तक 13 फुट तक पहुंच गया है। इंदौर शहर में गुरुवार को दोपहर में बादल छाए और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। कल दिनभर बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर में बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत
सूरत में बाढ़ को लेकर हाईलेवल बैठक
सूरत में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने देर रात प्रशासनिक तंत्र के उच्च अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल बैठक की और राहत कार्यों की समीक्षा की। बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सूरत का पूरा प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर काम में जुट गया है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत पहुंचा मानसून, मुंबई में बारिश बनी 'आफत', जानें देशभर का मौसम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अब तक 9100 परिवारों का डोर-टू-डोर सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे के तहत 800 से अधिक परिवारों को 6,800 रुपए के हिसाब से कैशडोल और घरेलू सामान के नुकसान के बदले तत्काल सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया है। बाकी बचे प्रभावित इलाकों में भी आज रात तक सर्वे का काम पूरा कर सहायता पहुंचा दी जाएगी।

