सीएम योगी का सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

CM Yogi Adityanath in Ayodhya

राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था। क्या ये जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे? ALSO READ: देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

 

सीम योगी ने कहा कि ये लोग जो आस्था की बात करते हैं। इन्होंने तो हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ऐसा कर पाएगी, फिर हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम कौन करवा रहा था?

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अयोध्या की सांस्कृतिक राजधानी की फिर से स्थापना की। 2017 से पहले आप जाते थे, लोग आपको शक की निगाहों से देखते थे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है। ALSO READ: अमृत सरोवर निर्माण UP शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार

 

अयोध्या को 432 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या जनपद को 432 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बुरा लग रहा है। यह नगरी तीनों लोकों से न्यारी है। आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है।