
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान पर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।
भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान पर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन उछाल, Sensex 262 अंक चढ़ा, Nifty भी 24270 के पार
आज कल्याण ज्वेलर्स, स्विगी और लोढा डेवलपर्स ने क्रमशः 18.40 फीसदी, 7.47 फीसदी और 6.91 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कायन्स टेक और नुवामा वेल्थ के शेयरों में भी क्रमशः 6.80 फीसदी और 4.68 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बाजार में इस उछाल के पीछे कई कारण रहे।
ALSO READ: Share Bazaar में आई बड़ी तेजी, Sensex 791 अंक उछला, Nifty भी 24000 के पार
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध फिर से शुरू होने की संभावना नहीं है। इस बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।

