
Weather Update News : देशभर में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग तक मानसून का जोरदार प्रहार शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई शहरों में सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं केरल के वायनाड में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
देश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग तक मानसून का जोरदार प्रहार शुरू हो चुका है। देशभर में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई शहरों में सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
केरल के वायनाड में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत
केरल के वायनाड में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, जलभराव और फिसलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
ALSO READ: Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत
राजस्थान में मूसलधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई
राजस्थान के नागौर सहित कई जिलों में लगातार 2 दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भारी वर्षा के कारण हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे खरीफ फसलों को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आर्थिक राजधानी में भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर वेस्टर्न रेलवे पर पड़ा है। नवसारी-मारोली सेक्शन में पटरियों पर पानी भर जाने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पानी भरने से जहां एक तरफ रेल यातायात ठप हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जलभराव के कारण जंगली जानवर भी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत पहुंचा मानसून, मुंबई में बारिश बनी 'आफत', जानें देशभर का मौसम
रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह
ऐसी ही घटना पवई के चांद शाह वली दरगाह के पास से सामने आई। जहां खड़ी गाड़ियों के नीचे एक 6 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

गुजरात के नवसारी में अब तक 16 इंच बारिश
गुजरात के नवसारी जिले में मानसून अब आफत बन चुका है। लगातार 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी है। बुधवार तक जिले में 16 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते रिहायशी इलाके टापू में तब्दील हो गए हैं। यहां करीब 500 घरों में पानी घुस चुका है, जिसके चलते कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
सूरत में 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न
जम्मू कश्मीर में डोडा के थाथरी इलाके में बादल फटने से कई घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न हो गया। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।

