चार महीने बंद रहेगा कानपुर का ये ओवरब्रिज, लखनऊ आने-जाने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा असर

कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के लिए इसे करीब चार महीने तक पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। पुल के निचले हिस्से की मरम्मत पूरी हो चुकी है, अब ऊपरी हिस्से की मरम्मत और 28 बेयरिंग बदलने का काम होना है। हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन चुनौती बना हुआ है।