दान के नाम पर बिछाया ऐसा जाल, ₹4.93 करोड़ के अवैध लेन-देन को दिया अंजाम, कानपुर में 3 शातिर गिरफ्तार

Illegal Bank Transactions: कानपुर में दान और आर्थिक सहयोग दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये के अवैध बैंक लेन-देन को अंजाम देने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने संस्था के संचालक को विश्वास में लेकर उसके मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल कर दी। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग, ओटीपी और बैंक खाते पर पूरा नियंत्रण हासिल कर करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये का अवैध लेन-देन कर डाला। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, 48 सिम कार्ड और नकदी भी बरामद हुई है।