
पूर्व टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने वायरल हो रही पोस्ट को फेक बताते हुए कहा कि वह टीम से बाहर रहकर भी टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने साथ ही कहा कि फैंस ऐसी किसी भी पोस्ट पर यकीन ना करें जो यह बताए कि वह टीम इंडिया के हालिया फॉर्म को देखते हुए बहुत खुश है।
IMPORTANT STATEMENT BY SURYAKUMAR YADAV
– Former Captain is always there to support Team India. pic.twitter.com/I5ELbFF5j0
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 7, 2026
सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।
हालांकि 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव को जब टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है।

