एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

Eknath Shinde's health deteriorates, admitted to hospital

Eknath Shinde Health News : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और इलाज जारी है। दरअसल शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र चल रहा था, तभी एकनाथ शिंदे को तेज बुखार और काफी कमजोरी महसूस हुई। इसके बावजूद उन्होंने शुरुआत में अपना काम जारी रखा, लेकिन बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और इलाज जारी है।

ALSO READ: Maharashtra में फिर बड़ा उलटफेर, महायुति में 'दरार', राज ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के साथ, शिंदे की सेना और मनसे का गठबंधन

दरअसल शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र चल रहा था, तभी एकनाथ शिंदे को तेज बुखार और काफी कमजोरी महसूस हुई। इसके बावजूद उन्होंने शुरुआत में अपना काम जारी रखा, लेकिन बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ALSO READ: महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर'! उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने अचानक बदला पाला, शिंदे गुट में हुए शामिल

स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोली शिवसेना?

पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों, अत्यधिक शारीरिक मेहनत और काम के भारी दबाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा। राजनीतिक काम के दौरान उन्‍हें कई बार नई दिल्ली की यात्राएं भी करनी पड़ीं। हालांकि पार्टी सूत्रों ने साफ किया कि एकनाथ शिंदे इलाज और डॉक्टरों की निगरानी के लिए अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी सेहत को लेकर किसी गंभीर चिंता की बात नहीं है।