Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही उतार-चढ़ाव की स्थिति का सीधा असर चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। हर दिन कीमतों में हल्का बदलाव हो रहा है, जिससे निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक सभी की नजरें लगातार चांदी के रेट पर टिकी हुई हैं। आज बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.2% बढ़कर यानी 455 रुपये की तेजी के साथ 2,29,691 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,29,236 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,28,850 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार यह बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत टैक्स समेत बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी भी उछलकर 59.89 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
ऐसे में चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे इस बदलाव के बीच अगर आप गहने खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव
| शहर | 10 ग्राम चांदी | 100 ग्राम चांदी | 1 किलो चांदी |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| मुंबई | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| कोलकाता | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| चेन्नई | ₹2500 | ₹25000 | ₹250000 |
| पटना | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| लखनऊ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| मेरठ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| अयोध्या | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| कानपुर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गाजियाबाद | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| नोएडा | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गुरुग्राम | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| चंडीगढ़ | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| जयपुर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| लुधियाना | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| गुवाहाटी | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| जलगांव | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
| इंदौर | ₹2450 | ₹24500 | ₹245000 |
पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। इस दौरान चांदी के भाव में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार; दिल्ली, जयपुर में ₹143940 पर पहुंचा 24 कैरेट; आपके शहर में क्या है रेट

