कानपुर किडनी कांड: 90 दिनों के अंदर 1 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 14 आरोपी और 40 बनाए गए गवाह

कानपुर किडनी कांड में पुलिस ने करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 14 आरोपियों को नामजद किया गया है, 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। मामले में सामने आए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंक लेनदेन और गवाहों के बयान जांच का अहम आधार बने हैं।