Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

top news 30 june

Top News 30 June : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से पूछताछ हुई। भारत अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में पहुंची। यूक्रेन पर हमला कर रूस ने 12 लोगों की जान ली। पेराग्वे ने जर्मनी को हराकर फीफ वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया। 30 जून की बड़ी खबरें :

 

चंपत राय से पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ की। चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए गए।

 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने 'यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम' में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता अब पूरा होने के करीब है। समझौते का लगभग 98 से 99 प्रतिशत कानूनी काम खत्म हो चुका है। अब सिर्फ एक से दो प्रतिशत हिस्सा ही बचा है जिस पर बातचीत चल रही है।

 

कतर में भारत ईरान वार्ता नहीं

ईरान ने अमेरिका के साथ कतर की राजधानी दोहा में होने वाली संभावित वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है।

 

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला

यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है।

 

जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप से बाहर

पेराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया। इसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री ली। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में गेब्रियल मार्टिनले ने गोल दागा।

edited by : Nrapendra Gupta