मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ एक HIV पॉजिटिव युवक ने कथित तौर पर जानबूझकर 50 से ज्यादा लोगों को इस जानलेवा वायरस से संक्रमित कर दिया। जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और युवक से ऐसा करने की वजह पूछी गई, तो पुलिस से लेकर डॉक्टर तक सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की इस हैरान कर देने वाली करतूत के पीछे जो 'वजह' सामने आई है, वह न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि समाज के बदलते और डरावने चेहरे को भी बयां करती है..
भोपाल पुलिस ने Katara Hills Case में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में आरोपी HIV Positive पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई लोगों को संक्रमित करने की कोशिश करने की बात कही है। इसके बाद पूरे भोपाल में हडकंप मचा है। जो लोग उससे मिले थे वो भी घबराए हुए हैं।
पुलिस के मुताबिकएक युवक की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
बता दें कि भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार 28 वर्षीय आरोपी HIV पॉजिटिव पाया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ सालों में 50 से अधिक लोगों को जबरन शारीरिक संबंध बनाकर संक्रमित कर चुका था।
हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी : पुलिस ने 24 मई को कटारा हिल्स में मिले एक फैक्ट्री वर्कर (मंडीदीप निवासी) के शव के मामले में आरोपी को पकड़ा था। पीड़ित द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपी ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के दौरान आरोपी HIV पॉजिटिव निकला और 2022 से सरकारी अस्पताल में इसका इलाज (ART) चल रहा था। आरोपी ने कबूल किया कि वह लोगों को जानबूझकर संक्रमित करना चाहता था। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उसके संपर्क में आए अन्य लोगों (contacts) की पहचान करने में जुटी है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

