Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटी सक्रिय है, जिसके कारण राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सतकी हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अगले 6-7 दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में अगले 3-4 दिनों के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है।
4-5 दिन में इन राज्यों में दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिक हिस्सों में पहुंच सकता है। ऐसे में इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। IMD ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में 19 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
2 वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बावजूद मानसून कमजोर
गुजरात के आसपास इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन समेत 2 मुख्य वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। हालांकि, मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी कमजोर पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार दूसरे दिन 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भावनगर पूरे राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, अहमदाबाद का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच जाने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है।
दिल्ली NCR में बारिश का अलर्ट
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह ही मौसम सुहावना है। रोहतक के ऊपर एक ताजा और तेज कन्वेक्टिव क्लाउडमास दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ा है। बादलों के गुबार के असर से कई जगहों पर बारिश हो रही है। इससे गर्मी से राहत मिली है। IMD दोपहर से शाम तक आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
