LIVE: एकनाथ शिंदे से मिले 6 बागी सांसद, शिवसेना यूबीटी में टूट पर क्या बोले संजय राउत

Latest News Today Live Updates in Hindi : तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के इच्छुक हैं। पल पल की जानकारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज फ्रांस के एवियन में मुलाकात होगी।-शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से मिले शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद।
-संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव का नाम बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल। अगर ये टूट होती है तो उद्धव ठाकरे के लिए ये चार साल में दूसरा बड़ा झटका होगा। इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी। तब 40 शिवसेना विधायक उद्धव गुट से अलग हो गए थे।

-संजय राउत ने कहा, अभी तक हम सब एक हैं। हमारा अध्यक्ष एक है।

-राउत ने कहा कि जिन्हें जाना है इस्तीफा देकर जा सकते हैं। महाराष्‍ट्र की जनता उनको छोड़ेगी नहीं। वो सब हमारी पार्टी से चुनकर आए हैं।

-उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई है।