इंदौर में मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट कर हत्या, शराबी चौकीदार ने किए ताबड़तोड़ वार, ये थी वजह

murder in indore

इंदौर में हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक पुजारी को शराबी ने डंडे से पीट पीटकर मार डाला। हत्‍या का पूरा दृश्‍य सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामला इंदौर के अन्‍नपूर्णा इलाके का है और घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है।

दरअसल आरोपी मुकेश शर्मा मंदिर का चौकीदार है। जबकि मृतक कैलाश मोदी मंदिर में पुजारी थे। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी है। घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

क्‍यों पीट पीटकर मार डाला : दरअसल, मुकेश शराब पीने का आदी है। वह अकसर नशे में मंदिर परिसर में विवाद करता रहता था। कैलाश मोदी उसे पहले भी कई बार शराब पीकर मंदिर परिसर में आने से मना कर चुके हैं और समझाइश दे चुके थे। मंगलवार की सुबह जब मुकेश फिर से नशे की हालत में मंदिर पहुंचा तो कैलाश मोदी ने उसे समझाने की कोशिश की। इस पर मुकेश भड़क गया। उसने मारने के लिए डंडा उठा लिया। यह देख मोदी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे, लेकिन थोड़ी दूर पर मुकेश ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन पर ताबडतोड तरीके से डंडे से वार करता रहा। लहूलुहान मोदी किसी तरह जान बचाने के लिए पास के एक गुरुद्वारे में घुस गए। आरोपी वहां भी पहुंच गया। उसने गुरुद्वारे में भी मोदी के सिर पर हमला किए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मोदी के सिर, हाथ और पैरों पर 30 से 35 बार डंडे बरसाए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें मुकेश शर्मा उन पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।

अस्‍पताल में मोदी की मौत : घटना के बाद में हमलावर उन्हें बेहोश छोड़कर वहां से भाग गया। सिर में गंभीर और गहरे घाव होने के कारण कैलाश मोदी मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे गुरुद्वारे में सत्संग चल रहा था। लाउडस्‍पीकर की आवाज की वजह से आवाज नहीं आई। कैलाश मोदी लंबे समय से मंदिर में सेवाएं दे रहे थे। उन पर हमला करने वाला मुकेश मंदिर का चौकीदार है। दोनों के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा था, जिसके चलते मुकेश ने उन पर हमला किया।
Edited By: Naveen R Rangiyal