Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि खटीमा के नगला तराई में आज माताजी के साथ अपने खेत में कृषि कार्यों में सहभागिता की। खेत की जुताई एवं खाद डालते हुए किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को निकटता से अनुभव किया। इस दौरान जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन भी स्मृतियों में पुनः जीवंत हो उठे।
उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान केवल देश की खाद्य सुरक्षा के आधार स्तंभ ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, तपस्या और समर्पण को कोटिशः नमन।
खटीमा के नगला तराई में आज माता जी के साथ अपने खेत में कृषि कार्यों में सहभागिता की। खेत की जुताई एवं खाद डालते हुए किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को निकटता से अनुभव किया। इस दौरान जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन भी स्मृतियों में पुनः जीवंत हो उठे।
हमारे… pic.twitter.com/KFFbcBzTT6
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष
एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत के मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने आगे लिखा- डिजिटल भुगतान व्यवस्था के व्यापक विस्तार, विश्वस्तरीय सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क जैसी आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के विकास, किफायती आवास योजनाओं, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों में वृद्धि तथा उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों ने मध्यम वर्ग के जीवन को अधिक सुगम और समृद्ध बनाया है। आज देश का मध्यम वर्ग केवल विकास का सहभागी ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प का प्रमुख वाहक बनकर उभरा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
