Cockroach Janata Party के संस्थापक Abhijit Deepke को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था।

ALSO READ: Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।  घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि युवक भीड़ में से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

abhijeet deipke

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल वीडियो और शहीद स्मारक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी युवक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।  dited by: Sudhir Sharma