अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के एलान से दुनिया ने राहत की सांस ली है। 19 जून, शुक्रवार को जिनेवा में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी वार्ताकार एमबी गालीबाफ और अराघची डील पर साइन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इस शांति समझौते का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी। ALSO READ: अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा।
I welcome the understanding reached between the United States and Iran on ending the conflict in West Asia, which has caused serious economic disruption across the world and led to loss of life in many countries.
India hopes that the implementation of this understanding will…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
मीडिया खबरों के अनुसार, प्रस्तावित डील में मिलिट्री ऑपरेशन खत्म करना, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाना शामिल है, जबकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भविष्य की बातचीत के लिए छोड़ दिया गया है।
डील पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर इस बड़ी कामयाबी की घोषणा करते हुए कहा, 'ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शुल्क के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं। दुनिया भर के जहाजो, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो!' ALSO READ: मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम
डील से इजराइल नाराज
शांति समझौते पर इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन ग्वीर का बड़ा बयान, इजराइल स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र। हमारी नीति कोई और तय नहीं करेगा। ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं। डील के बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर उठ रहे हैं सवाल। इस मामले में उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
