Top News 16 June : अमेरिका और ईरान के बीच MoU पर डिजिटल हस्ताक्षर हो गए। हालांकि दोनों देशों की ओर से फ्रीज संपत्तियों पर विरोधाभासी बयान सामने आए हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया में B-52 बमवर्षक विमान क्रैश। जी 7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी। जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को पड़ा थप्पड़। 16 जून की बड़ी खबरें :
MoU पर डिजिटल हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका और ईरान के बीच MoU पर डिजिटल हस्ताक्षर हो गए हैं। शुक्रवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पुरी तरह खुल जाएगा। ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा- MoU का मतलब गुनाह की माफी नहीं। ALSO READ: 4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर
फ्रीज संपत्तियों पर बवाल
ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका वार्ता शुरू होने से पहले 12 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियां जारी करने पर सहमत हो गया है। वहीं ट्रंप का कहना है कि इस समझौते के तहत किसी भी प्रकार का धन हस्तांतरण नहीं होगा। ALSO READ: US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता
अमेरिका का बी-52 बमवर्षक क्रैश
अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में बी-52 बमवर्षक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एडवर्डस एयरबेस से विमान ने उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्लोवाकिया से फ्रांस पहुंचेंगे। वे G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। जी-7 का सदस्य न होने के बावजूद भारत को बीते कुछ वर्षों में मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया जाता रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने पर हाल ही में हुए समझौते के बाद सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छाए रहने की उम्मीद।
अभिजीत दीपके को जयपुर में थप्पड़
शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। अभिजीत ने नारा लगाया कि हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। 20 जून को फिर दिल्ली जाने का ऐलान। ALSO READ: Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़
edited by : Nrapendra Gupta
