अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में बी-52 बमवर्षक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। एडवर्डस एयरबेस से विमान ने उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
मीडिया खबरों के अनुसार, सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हुई, जब विमान एक रूटीन मिशन पर था। प्लेन क्रैश एयरफोर्स बेस के रनवे पर ही हुआ और फिलहाल बेस पर ऑपरेशन रोक दिया गए हैं। क्रैश के बाद वहां काले धुएं का गुबार उठ रहा था।
विमान हादसा एडवर्डस बेस के रनवे क्षेत्र में ही हुआ। दुर्घटना के बाद सुरक्षा कारणों से बेस पर कई परिचालन गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के कर्नल जेम्स हेस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज बेस पर एक बेहद दुखद हादसा हुआ है और हमने 8 बेहतरीन अमेरिकियों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि किसी के बचने की कोई संभावना नहीं थी। विमान में सैन्य कर्मियों के अलावा सरकारी कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग भी सवार थे। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
B-52 बॉम्बर अमेरिकी एयर फोर्स के सबसे पुराने विमानों में से एक है। इयह लंबी दूरी का भारी बॉम्बर विमान है, जिसमें आम तौर पर पांच लोगों का क्रू होता है। यह 70000 पाउंड तक बम और दूसरे हथियार ले जा सकता है। यह परमाणु बम और परमाणु हथियार ले जाने वाली क्रूज मिसाइलें भी ले जा सकता है। 50000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम यह बॉम्बर हवा में ही ईंधन भर सकता है, जिससे इसकी हमला करने की रेंज संभावित रूप से असीमित हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
