अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा बनने के बाद वैश्विक बाजारों में बुलियन (कीमती धातुओं) की मांग बढ़ गई है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला, जहां सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,500 रुपए बढ़कर 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई।
इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। चांदी 5,000 रुपए की छलांग लगाकर 2,60,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम था।
ALSO READ: Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सकारात्मक संकेतों के बाद वैश्विक बाजारों में निवेशकों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। Edited by: Sudhir Sharma
