Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

15 june top news

Top News 15 June : अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के जन्मदिन पर अमेरिका ईरान शांति समझौते का एलान। नोएडा एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ाने। आगे बढ़ेगा दक्षिण पश्चिम मानसून। पाकिस्तान को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की विजयी शुरुआत। 15 जून की बड़ी खबरें :

 

मिडिल ईस्ट में शांति

मिडिल ईस्ट में जारी जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। इससे मिडिल ईस्ट की जंग थमने और क्षेत्र में शांति की उम्मीदें जगी। समझौते की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले जाने की तैयारी है। अमेरिका भी अपनी नाकेबंदी हटाएगा।

 

ट्रंप के जन्मदिन पर अमेरिका ईरान डील 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का एलान किया। 19 जून को जिनेवा में अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष गलिबाफ और ईरानी विदेश मंत्री अराघची की उपस्थिति में डील पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

 

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो गई। आज सुबह लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। इसके बाद नोएडा से विमान ने पहली उड़ान भरी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल थे।

 

आगे बढ़ेगा दक्षिण पश्चिम मानसून

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है। MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव, बिजली गिरने से यूपी और झारखंड में 12 लोगों की मौत हो गई। 

 

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

महिला टी-20 विश्वकप के पहले मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर  170 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी पारी 17 ओवर में 106 रनों पर आउट हो गई। ALSO READ: पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टीम इंडिया ने किया महिला T-20I विश्वकप का आगाज

edited by : Nrapendra Gupta