मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

US Iran peace deal

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर मिडिल ईस्ट में जारी जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले जाने की तैयारी है। अमेरिका भी अपनी नाकेबंदी हटाएगा।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते पर पहुंचने की बात कही है। ईरान के उप विदेश मंत्री और बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डील की पुष्‍टि की। 19 जून को जिनेवा में अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष गलिबाफ और ईरानी विदेश मंत्री अराघची की उपस्थिति में डील पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

 

ट्रंप के जन्मदिन पर शांति समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन पर ईरान के साथ युद्ध खत्म करने वाले समझौते का एलान किया है। ट्रंप ने इस बड़ी कामयाबी और अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक UFC केज फाइट शो का भी आयोजन किया।

 

कैसे हुआ समझौता

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि कतर के मध्यस्थों ने तेहरान में अमेरिका और ईरान के बीच एक ड्राफ्ट मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) पर सहमति बनाने के लिए करीब 14 से 15 घंटे तक लंबी बातचीत की। अंतिम समझौते पर बातचीत 60 दिनों की अवधि में होगी, जिसमें ईरान को कई मुद्दों पर बात करनी है। सबसे बड़ी प्राथमिकता उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाना है।

 

डील में क्या है खास

-लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्धविराम।

-फाइनल डील के लिए 60 दिनों में वार्ता।

-ईरान के आसपास से अमेरिकी सेना हटेगी। 

-डील के तहत दोनों देश एक दूसरे के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

-बिना टैक्स स्ट्रेट ऑफ हार्मुज खुलेगा।

-हार्मुज के पास से अमेरिकी नाकेबंदी हटेगी।

-ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

-ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध खत्म होंगे।

-ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटेंगे।
-ईरान की फ्रीज संपत्ति जारी होगी।

-ईरान के रुके हुए आधे फंड भी जारी होंगे।

-शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए कमेटी बनेगी।

 

edited by : Nrapendra Gupta