Which decision of Trump enraged Shashi Tharoor : अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति से जुड़ा आज एक बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल में जिस US इंडो-पैसेफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर भारत की बढ़ती रणनीतिक अहमियत का संदेश दिया गया था, अब उसे फिर से US Pacific Command (USPACOM) कर दिया गया है। अमेरिका के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, क्वाड के ताबूत में एक और कील? उन्होंने इस पोस्ट के साथ अमेरिका के युद्ध विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ वॉर) के आदेश का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति से जुड़ा आज एक बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल में जिस US इंडो-पैसेफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर भारत की बढ़ती रणनीतिक अहमियत का संदेश दिया गया था, अब उसे फिर से US Pacific Command (USPACOM) कर दिया गया है।
फैसले पर क्या बोले शशि थरूर?
अमेरिका के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, क्वाड के ताबूत में एक और कील? उन्होंने इस पोस्ट के साथ अमेरिका के युद्ध विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ वॉर) के आदेश का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। व्यापक इंडो-पैसिफिक ढांचे के तहत इस कमांड ने अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के वास्ते एक महत्वपूर्ण संस्थागत माध्यम के रूप में उभरा है।
ALSO READ: अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल
क्यों जोड़ा था कमांड के नाम में 'इंडो'?
इस घटनाक्रम ने भारत में चिंताएं पैदा कर दी हैं। कमांड के नाम से 'इंडो' शब्द हटाने का मतलब यह हो सकता है कि वॉशिंगटन अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति और 'क्वाड' (जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं) जैसे समूहों की भूमिका को लेकर अपने संदेश में बदलाव कर रहा है। भारत, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बन चुका है। इसी वजह से कमांड के नाम में 'इंडो' जोड़ा गया था।
क्या भारत को QUAD से निकल जाना चाहिए?
'इंडो' शब्द हटाने का साफ मतलब है कि अमेरिका भारत को संदेश दे रहा है कि वो अगर साथ नहीं भी है तो फर्क नहीं पड़ता। सबसे खास बात ये है कि अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान वाले गठबंधन QUAD का आधार ही 'इंडो-पैसिफिक' को मिलाकर है। ऐसे में 'इंडो' शब्द को हटा देने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत को QUAD से बाहर निकल आना चाहिए?
फैसले पर क्या बोला अमेरिका?
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि यह नाम कमांड की गहरी ऐतिहासिक जड़ों का सम्मान करता है, कमांड का ढांचा, जिम्मेदारियां और क्षेत्रीय प्रतिबद्धताएं पहले जैसी ही रहेंगी। इस कमांड को 1947 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने स्थापित किया था।
Edited By : Chetan Gour
