उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय मिलेट्री अकादमी में पासिंग आउट परेड में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद थे।
क्या कहा राष्ट्रपति ने?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि यह पासिंग आउट परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार भारतीय सैन्य अकादमी से 9 महिला सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल हुई हैं। यह उपलब्धि नारी शक्ति, समान अवसर और सशक्त भारत की भावना को और अधिक मजबूत करती है।
आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय राज्यपाल @LtGenGurmit (सेवानिवृत्त) जी के साथ राष्ट्रीय मिलेट्री अकादमी में पासिंग आउट परेड में सम्मिलित हुआ।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अंतिम पग पार कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाले सभी नव सैन्य अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं… pic.twitter.com/Km9aSOfiPH
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 13, 2026
नव सैन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री की बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर अंतिम पग पार कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाले सभी नव सैन्य अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आपका समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प देश की सुरक्षा एवं गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष स्नेह एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
