देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

chomu bulldozer action

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बैरागीवाला गांव में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ALSO READ: Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 44 वर्षीय स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हुई है।  शनिवार को हुए विवाद के दौरान उन पर और उनके परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमले में घायल परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  पुलिस ने हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ: Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

प्रशासन ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनकी कथित अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma