Top News 13 जून : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए इसे अस्वीकार्य बताया। अमेरिका और ईरान में 2 चरणों में होगी डील। मानसून पर अल नीनो का साया। पीएम मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे। 13 जून की बड़ी खबरें :
भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने इस घटना को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' करार देते हुए ईरान की कड़ी आलोचना की। ALSO READ: भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा
2 चरणों में होगी अमेरिका ईरान डील
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा। समझौता दो चरणों में होगा। वहीं ईरानी संसद के स्पीकर गलीबाफ ने कहा कि किए गए समझौते निभाने होंगे।
मानसून पर 'अल नीनो' का साया!
IMD और अमेरिकी एजेंसी NOAA ने प्रशांत महासागर से एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट जारी की है—भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति न सिर्फ बन चुकी है, बल्कि यह तेजी से मजबूत हो रही है। यह अल नीनो पूरे दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान एक्टिव रहेगा और सर्दियों तक यह एक “सुपर अल नीनो” का रूप ले सकता है। ALSO READ: मानसून पर 'अल नीनो' का साया! भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बड़ी हलचल, IMD ने दी चेतावनी
IMA से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी, जब नौ महिला सैन्य अफसर यहां से पहली बार पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होंगे।
प्रधानमंत्री आज फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना होंगे। वे फ्रांस में G-7 समिट में शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस फ्रांस दौरे के दौरान फाइटर जेटल राफेल को लेकर बड़ी डील हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
