Share Market : उतार-चढ़ाव के बाद आई गिरावट, Sensex 117 अंक टूटा, Nifty भी 23400 के नीचे

After witnessing fluctuations Indian stock markets closed with marginal decline today

Share Market Update News : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 116.67 अंक या 0.16 प्रतिशत लुढ़ककर 74243.34 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 23366.70 के स्तर पर आ गया। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया।

 

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 116.67 अंक या 0.16 प्रतिशत लुढ़ककर 74243.34 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 23366.70 के स्तर पर आ गया।

ALSO READ: Share Bazaar में आई मामूली तेजी, Sensex 14 अंक चढ़ा, Nifty भी 23400 के पार

मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आईटी (IT) और मेटल (Metal) शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव देखा गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपए ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की भारी मजबूती के साथ 94.93 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार ने सत्र की शुरुआत तेजी के साथ की थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,360.01 से 269.93 अंक उछलकर 74,629.94 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,416.55 से 62.4 अंक बढ़कर 23,478.95 पर खुला।

ALSO READ: Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex 304 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बेहद उतार-चढ़ाव भरा और सुस्त कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स केवल 13.84 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी दिखाते हुए 74360.01 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी महज 10.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 23416.55 के स्तर आया।
Edited By : Chetan Gour