Share Market Update News : कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन वैश्विक अस्थिरता और बड़ी बिकवाली के दबाव के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक आज कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73983.18 और एनएसई का निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23214.95 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 905.25 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,810.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241.10 अंक या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,822.50 पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन वैश्विक अस्थिरता और बड़ी बिकवाली के दबाव के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक आज कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73983.18 और एनएसई का निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23214.95 पर आ गया।
ALSO READ: गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 905.25 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,810.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241.10 अंक या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,822.50 पर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में बंद हुए।
इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचसीएल टेक, एमएंडएम, भारती एयरटेलस, एनटीपीसी, बीईएल, इंफोसिस और ट्रेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को एफआईआई ने इक्विटी में 4566.03 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।
ALSO READ: Share Market : उतार-चढ़ाव के बाद आई गिरावट, Sensex 117 अंक टूटा, Nifty भी 23400 के नीचे
इससे पहले यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंक उछलकर 73918.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 119.10 (0.52 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour
