Share Market Update News : 2 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंक उछलकर 73918.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 119.10 (0.52 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर आ गया।
2 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंक उछलकर 73918.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 119.10 (0.52 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर आ गया।
ALSO READ: IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार
IT और मीडिया को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए, जिनमें पीएसयू बैंक 3.6 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत, प्राइवेट बैंक सूचकांक 1.6 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स 1.6 प्रतिशत ऊपर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ALSO READ: Share Bazaar में आई बहार, Sensex 790 अंक उछला, Nifty भी 23680 के पार
एसबीआई और आयशर जैसी कंपनियों के शेयरों के भाव करीब 2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों (DII) ने करीब 4 लाख करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढ़कर 95.36 (अस्थाई) पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
