‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

kailash vijayvargiya

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में चल रहे पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन’का आयोजन किया गया। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के समापन पर गांधी हॉल परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। वहीं यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

kailash vijayvargiya1

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला सहित भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  साइकिल रैली में स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के दौरान मां की पुण्य स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  Edited by : Sudhir Sharma