Share Market Weekly Review : भारतीय शेयर बाजार के लिए जून का दूसरा हफ्ता भारी उठापटक वाला रहा। न्यूज बेस्ड बाजार में सेंसेक्स में 1283 अंकों का उछाल दिखाई दिया। निफ्टी में भी 256 अंकों का बढ़त रही। अमेरिका ईरान डील पर दुनियाभर के निवेशकों की नजरें है। इससे ही बाजार की दशा और दिशा तय होगी। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 73524 पर था। निफ्टी 244 अंक गिरकर 23123 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 394 अंक बढ़कर के साथ 73919 पर और निफ्टी 119 अंक की तेजी के साथ 23242 पर बंद हुआ। बुधवार को भारी उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 64 अंक की मामूली तेजी के साथ 73,983 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 27 की गिरावट के साथ 23,215 अंक पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 73833 पर और निफ्टी 53 अंक गिरकर 23162 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स में 1695 अंकों की तेजी, 75,527 पर बंद हुआ। निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर पहुंचा। भारी तेजी की वजह से एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति 9.66 लाख करोड़ रुपए से बढ़ गई। ALSO READ: ट्रंप के बयान से Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1695 अंक उछला, Nifty भी 23600 के पार
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल
इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की नजरें अमेरिका ईरान युद्ध पर ही टिकी रही। पहले युद्ध तेज होने की खबरों से निवेशक सतर्क दिखे और फिर जैसे ही राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध खत्म करने का एलान किया निवेशक बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। युद्ध खत्म होने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में भी करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। इससे भी शुक्रवार को निवेशकों में उत्साह का संचार हुआ।
कैसा रहेगा अगला हफ्ता
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच रविवार या सोमवार को डील साइन हो जाएगी। समझौता होते ही हार्मुज स्ट्रेट भी खुल जाएगा। अगर ऐसा होता है तो भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में अगले हफ्ते तेजी दिखाई देगी। लगातार 5वें माह खुदरा महंगाई बढ़ने का असर भी बाजार पर दिखाई देगा। अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध नहीं थमता है तो बाजार में फिर बिकवाली हासिल होगी। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा झटका! अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतने लीटर तेल
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि इस हफ्ते शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव की स्थिति रही। पहले अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज और फिर डील पर बात आगे बढ़ी। इस वजह से बाजार न्यूज बेस्ड रहा। अगर अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म होता है तो अगले हफ्ते बाजार में तेजी दिखाई देगी। डीजल और फर्टिलाइजर की कमी से गांवों में महंगाई शहरों की अपेक्षा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 1,000 अंकों की तेजी आ सकती है। 24400-24500 के बाद बाजार में कुछ हद तक मुनाफावसूली भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि डील होने के बाद भी स्थिति सामान्य होने में 4 से 5 माह का वक्त लग सकता है।
मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेअर
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैसडैक पर शानदार लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर 30 फीसदी तक उछला और इसका मार्केट कैप 2.3 अरब डॉलर पहुंच गया। पहले ही दिन इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए। ALSO READ: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क! 174 देशों की GDP से ज्यादा हुई दौलत, स्पेसएक्स IPO ने बदली तस्वीर
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
