टॉयलेट में नवजात का शव फेंककर दबाया फ्लश, कंधा फंसा; सीट तोड़कर निकाला बाहर

हैलट अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में दोपहर को एक मरीज बाथरूम गया, उसे टॉयलेट में नवजात का शरीर नजर आया। जानकारी पर अस्पताल कर्मियों ने टॉयलेट की सीट तोड़कर शव निकाला। कैमरों की मदद से फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।