Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 150 अंक टूटा, Nifty भी आया 23200 के नीचे

Indian stock market fell under selling pressure

Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार की शुरुआत गिरावट से हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन ये ज्‍यादा देर तक कायम नहीं रही। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 150.63 अंकों की गिरावट (0.20%) के बाद 73832.55 के स्तर पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 53.35 अंक (0.23%) टूटकर 23161.60 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के पीछे मुख्य वजह ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती टेंशन और बाजार में भारी बिकवाली रही।

 

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार की शुरुआत गिरावट से हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन ये ज्‍यादा देर तक कायम नहीं रही। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 150.63 अंकों की गिरावट (0.20%) के बाद 73832.55 के स्तर पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 53.35 अंक (0.23%) टूटकर 23161.60 के स्तर पर बंद हुआ।

ALSO READ: Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex में आई मामूली तेजी, गिरावट में रहा Nifty

ये रही शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह 

गिरावट के पीछे मुख्य वजह ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती टेंशन और बाजार में भारी बिकवाली रही। इसके अलावा ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड 1.7 प्रतिशत बढ़कर 94.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, अडाणी पोर्ट्स और ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई। इंफोसिस में सबसे ज्‍यादा 2.69 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। PSU बैंक, रियल्टी, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।

ALSO READ: गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,124.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में 50 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 95.75 के स्तर पर बंद हुआ।

ALSO READ: Share Market : उतार-चढ़ाव के बाद आई गिरावट, Sensex 117 अंक टूटा, Nifty भी 23400 के नीचे

बुधवार को भी टूटा था शेयर बाजार

इससे पहले यानी बुधवार को कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन वैश्विक अस्थिरता और बड़ी बिकवाली के दबाव के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक कारोबार के अंत में सपाट बंद हुए। इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73983.18 और एनएसई का निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23214.95 पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour