Share Market Update News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। ट्रंप के इस बयान, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक यानी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 75527.95 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 461.30 अंक यानी 1.99 फीसदी चढ़ककर 23622.90 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया यह दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। ट्रंप के इस बयान, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
ALSO READ: गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
निवेशकों ने जमकर की खरीदारी
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक यानी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 75527.95 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 461.30 अंक यानी 1.99 फीसदी चढ़ककर 23622.90 अंक पर बंद हुआ। जब किसी बड़े भू-राजनीतिक संकट के खत्म होने की संभावना बनती है, तो शेयर बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ती है। यही वजह रही कि भारतीय बाजार में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
ALSO READ: Share Bazaar में आई बहार, Sensex 790 अंक उछला, Nifty भी 23680 के पार
मार्केट कैप बढ़ा 10 लाख करोड़ रुपए
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 5.62 फीसदी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप में 2.43 फीसदी और निप्टी स्मॉलकैप में 2.8 फीसदी तेजी आई।
ALSO READ: Share Bazaar में जोरदार तेजी, Sensex 753 अंक उछला, Nifty भी 24570 के पार
कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट
भारतीय रुपया 64 पैसे बढ़कर 95.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछली बार यह 95.75 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमत में भी आज गिरावट आई है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी गिरकर 86.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले दो महीनों के निचले स्तर के करीब है।
Edited By : Chetan Gour
