Morena Train Incident : मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट आज दर्दनाक रेल हादसा हो गया। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। यह घटना झांसी रेलवे डिविजन के हेतमपुर और धोलपुर सेक्शन के बीच हुई।
अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
ALSO READ: बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ALSO READ: थाईलैंड में बड़ा रेल हादसा, चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, कई घायल
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Edited By : Chetan Gour
