Nirmala Sitharaman Attacks Rahul Gandhi : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं। भाजपा शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना होता है। उन्हें देश की तरक्की नहीं दिखती। सीतारमण ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता देश की उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय हर मुद्दे पर निराशा और संकट का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं। भाजपा शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना होता है। उन्हें देश की तरक्की नहीं दिखती।
सीतारमण ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता देश की उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय हर मुद्दे पर निराशा और संकट का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करके वे प्रधानमंत्री मोदी या केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं, लेकिन वास्तव में वे देश के लोगों की मेहनत और उपलब्धियों को नजरअंदाज कर रहे होते हैं।
सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी कोविड-19 वैश्विक महामारी और पश्चिम एशिया में संघर्ष जैसे बड़े संकटों के दौरान भी भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं। सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी लगातार कहते रहते हैं कि अगले कुछ सप्ताह में सब कुछ ढह जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बार-बार कहते हैं कि कोई बड़ा संकट आने वाला है, लेकिन भारत के सामने ऐसा कोई संकट नहीं है।
ALSO READ: 'वोट और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी': राहुल गांधी का भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला
इसके विपरीत तिमाही दर तिमाही और साल दर साल भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भले ही मिडिल ईस्ट में संकट चल रहा हो और होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावटें आ रही हों। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने की बात सरकार नहीं कह रही, बल्कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) भी यही कहते हैं।
ALSO READ: “हाथ में मोटी फाइल और राहुल गांधी से मुलाकात! क्या सच में होने जा रहा है कांग्रेस-TMC का महाविलय?
वित्तमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) सहित कई वैश्विक एजेंसियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक आकलन किया है। भाजपा के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि देश आज वैश्विक मंच पर अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी स्थिति में है।
Edited By : Chetan Gour
