PM Modi's visit to France : फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गले लगाकर किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए। फ्रांस का नीस शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। इस दौरान मैक्रों ने भारत की खूब तारीफ की। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' का उद्धाटन किया। इस इवेंट में भारत की नई तकनीक वाली कंपनियों को दुनिया के सामने दिखाया गया है।
मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा नीस शहर
फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गले लगाकर किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए। फ्रांस का नीस शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। इस दौरान मैक्रों ने भारत की खूब तारीफ की।
भारत इनोवेट्स' का किया उद्धाटन
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने उनके साथ मिलकर 'भारत इनोवेट्स' का उद्धाटन किया। इस इवेंट में भारत की नई तकनीक वाली कंपनियों को दुनिया के सामने दिखाया गया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच दिखाई गई गर्मजोशी ने न केवल कूटनीतिक संबंधों की मजबूती का संदेश दिया, बल्कि वैश्विक स्तर पर दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत नई सोच और नई तकनीक का देश है।
ईयू से फ्री ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली फ्रांस यात्रा
ईयू से फ्री ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली फ्रांस यात्रा है। नीस में भारत इनोवेट्स के उद्घाटन समारोह प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो आपसी हितों के अलावा एक विजन से भी प्रेरित होते हैं। भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है। मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और इंसान केंद्रित इनोवेशन है इनोवेशन भारत के डीएनए में है।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से जुड़ीं 20 खास बातें…
हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच मौजूद हैं
इस मौके पर इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कुछ ही दिन पहले आप आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं, यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दिखाता है। यह वाकई बहुत शानदार है, इसलिए हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहां मौजूद हैं।
The conversations at Bharat Innovates 2026 in Nice were enriching and insightful.
Engaged with investors and venture capital leaders on the immense opportunities India offers across innovation, technology, manufacturing and emerging sectors. India’s growth is powered by talent,… pic.twitter.com/kHqvORsCMA
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कि आज भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है। इस क्रांति में नई सोच के साथ भारत के युवा मानवता के हित में समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं। हमारे युवाओं के विश्वस्तरीय समाधानों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का माध्यम 'भारत इनोवेट्स' है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस रिश्ते में जुड़ाव, भरोसा, इनोवेशन, प्रेरणा, साझा मूल्य और साझा विजन है।
ALSO READ: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए
इसी रिश्ते की नींव पर हमने पिछले कुछ वर्षों में मिलकर नई पहल शुरू की हैं और नए विचारों को आगे बढ़ाया है। 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत के युवा इनोवेटर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
भारत इनोवेट्स इवेंट क्या है?
यह भारत सरकार का एक खास आयोजन है। इसका मकसद है कि भारत की नई और बड़ी सोच वाली कंपनियां, जो नई तकनीक पर काम करती हैं, उन्हें दुनिया के सामने लाया जाए।
Edited By : Chetan Gour
