ओमान के डुक्म (Duqm) बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में सवार भारतीय नागरिक की मेडिकल जटिलताओं के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने को दी। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि मृतक की पहचान निशांत उइर्थनाथन (Nishanth Uirthanathan) के रूप में हुई है। वह एमटी सेलेस्टियल (MT Celestial) नामक जहाज पर सवार थे।
ALSO READ: बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी
दूतावास के अनुसार, निशांत उइर्थनाथन की मृत्यु स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हुई। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर डुक्म बंदरगाह पर खड़े जहाज में ही रखा गया है। भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में है तथा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, दूतावास की ओर से अभी मृत्यु के कारणों और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। Edited by : Sudhir Sharma
