कानपुर देहात में 11 जून को बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू समेत 25 नेताओं और 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन से यातायात प्रभावित हुआ। वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
