IMD Weather Alert:देशभर में आज यानी 20 मार्च की सुबह से ही मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखाई देने लगे हैं। (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से खासकर उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं और बारिश कुछ स्थानों पर परेशानी भी खड़ी कर सकती हैं।
